Wings of Pehchan-Jab Chidiyon Ne Sikhayi Zindagi Ki Udaan | Rakesh Khatri | TEDxSunbeam Varuna Youth
TEDx Talks·2026-02-18 16:27
नमस्कार। पहचान मिलती तो बहुत मुश्किल से है लेकिन जब मिलती है तो बहुत अच्छी मिल जाती है और मेरी जिंदगी की जो शुरुआत हुई थी वो चांदनी चौक के एक पुराने घर से जैसे आपके यहां बनारस में पुराने-पुराने घर हैं तो मेरा घर भी बहुत पुराना था और हमारे घर की छत के ऊपर बहुत सारी चिड़ियों का बसेरा हुआ करता था और वो बसेरा ऐसे था कि दीवारों में से कुछ ईंटें निकाल के मोखले बना रखे थे जिनमें चिड़िया अपना घर बनाया करती थी और मैं शायद चौथी क्लास में पढ़ता था और स्कूल से आने के बाद मैं सीधा छत के ऊपर जाता था और जाने के बाद हम लोग ...