Workflow
Hard Drive vs Pen Drive
icon
Search documents
Defined on Paper, Undefined Within | Shreedhar Dubey | TEDxJSPMRSCOE
TEDx Talks· 2026-04-24 16:07
इंसान पैदा प्रकृति में ही हुआ। प्राकृतिक रूप से ही हुआ। नेचर ने सारी प्रजातियों को जन्म दिया है। पर इंसान बड़ा खुरापाती। उसने दिमाग लगाया। सोचा मुझे सारी प्रजातियों से सुपीरियर बनना है। उत्कृष्ट श्रेष्ठ दिमाग लगाया। क्या करें. चार पैरों से दो पैरों पर खड़ा हो गया। कूद-कूद कर चलने लगा। बात नहीं बनी। उसने फिर दिमाग लगाया और अपने एक पैर से दूसरे पैर को वादा किया कि जब तुम्हारी जमीन छूटेगी, तुम आगे बढ़ोगे, मैं तुम्हें संभालूंगा। और जैसे ही तुम कहीं स्टेबल हो जाओगे, स्थिर हो जाओगे तो फिर मैं उठूंगा और आगे की ओर ...